Dainik Savera Times

Rajasthan Trip : डर और रहस्य से भरी हैं राजस्थान की ये 5 जगहें… सोच समझकर बनाये ट्रीप का प्लान

Rajasthan Trip Plan

Rajasthan Trip Plan : अजब- गजब: अगर आप एडवेंचर और रहस्य की तलाश में हैं, तो राजस्थान की ये जगहें आपकी यात्रा को रोमांचक बना सकती हैं। लेकिन याद रहे, दिल मजबूत हो तभी इन जगहों की रात की सैर का प्लान बनाएं। राजस्थान की ये जगहें भूत-प्रेत की कहानियों और रहस्यमयी घटनाओं से भरा हुआ यह मरुस्थलीय राज्य साहसिक यात्रियों के लिए किसी रोमांच से कम नहीं हैं। आइए जानतें है राजस्थान की इन 5 डरावनी जगहों के बारे में विस्तार से…

Rajasthan Trip Plan
Rajasthan Trip Plan

1. भानगढ़ किला – 

अलवर जिले में स्थित यह किला देशभर में ‘हॉन्टेड प्लेस’ के तौर पर मशहूर है। सूर्यास्त के बाद यहाँ प्रवेश वर्जित है, क्योंकि मान्यता है कि यह किला एक तांत्रिक की बद्दुआ से उजड़ गया। कई लोगों ने यहाँ रात में अजीब आवाज़ें और परछाइयाँ देखने का दावा किया है।

2. कुलधरा गांव – 

जैसलमेर के पास स्थित यह गांव सदियों से वीरान पड़ा है। कहा जाता है कि एक ज़ालिम दीवान की नजर गाँव की लड़की पर पड़ी, जिससे बचने के लिए पूरी बस्ती एक ही रात में रहस्यमयी ढंग से गायब हो गई। आज भी यहाँ के खंडहरों में सन्नाटा और डर का माहौल बना रहता है।

3. बृजराज भवन, कोटा – 

राजस्थान के कोटा शहर में स्थित यह हेरिटेज होटल कभी अंग्रेज अफसर मेजर बर्टन का निवास था। 1857 की क्रांति में उसकी हत्या के बाद से कहा जाता है कि उसकी आत्मा यहाँ भटकती है। होटल स्टाफ कई बार रहस्यमयी गतिविधियों का अनुभव कर चुका है।

4. राणा कुंभा महल, चित्तौड़गढ़ –

चित्तौड़गढ़ किले के इस महल में रानी पद्मिनी और सैकड़ों स्त्रियों ने मुगलों से बचने के लिए जौहर किया था। कहते हैं कि आज भी रात के समय यहाँ से स्त्रियों की चीखें सुनाई देती हैं। इतिहास और रहस्य का यह संगम रोमांचकारी अनुभव देता है।

5. जलमहल, जयपुर – 

मानसागर झील के बीच स्थित यह खूबसूरत महल दिन में जितना आकर्षक लगता है, रात में उतना ही रहस्यमयी। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहाँ अक्सर अजीब रोशनी और ध्वनियाँ देखी-सुनी जाती हैं। जलमहल की चुप्पी किसी गहरे रहस्य की ओर इशारा करती है।

Exit mobile version