Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

Karnataka Crime News : 5 साल की बच्ची का अपहरण, फिर हत्या… कर्नाटक पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया ढेर

April 14, 2025

Karnataka Crime News : 5 साल की बच्ची का अपहरण, फिर हत्या… कर्नाटक पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया ढेर

नेशनल डेस्क : कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ इलाके में एक 5 साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में आरोपी की पहचान 35 वर्षीय रितेश कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के पटना का रहने वाला था। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

शव मिलने के बाद मची हड़कंप 

दरअसल, पुलिस को बच्ची का शव एक सुनसान और खाली पड़े शेड में मिला। यह इलाका अशोक नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग अशोक नगर पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा होकर न्याय की मांग करने लगे। वहीं घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इससे आरोपी तक पहुंचने में मदद मिली। तलाशी अभियान तेज़ किया गया और अंत में आरोपी का पता चल गया।

आरोपी ने किया अपराध कबूल

पुलिस के अनुसार, जब आरोपी को पकड़ा गया, तब उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बच्ची के माता-पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या और यौन शोषण (POCSO एक्ट के तहत) का केस दर्ज किया गया।

एनकाउंटर में मारा गया आरोपी

जब पुलिस आरोपी को लेकर जा रही थी, तभी उसने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की और भागने की कोशिश की। इस दौरान उसने पुलिस वाहन को नुकसान पहुंचाया और पुलिसकर्मियों पर पथराव किया।

महिला सब इंस्पेक्टर ने की फायरिंग

पुलिस को उसे रोकने के लिए मजबूरन हवा में फायरिंग करनी पड़ी। इसके बाद महिला सब-इंस्पेक्टर ने उस पर दो राउंड गोली चलाई, जो उसके पैर और सीने में लगी। उसे तुरंत इलाज के लिए KMC अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रितेश कुमार पर इन धाराओं में केस दर्ज किया है… हत्या, पोक्सो एक्ट के तहत यौन उत्पीड़न, पुलिस ड्यूटी में बाधा डालना और पुलिसकर्मी की हत्या की कोशिश। हालांकि इस मामले में यौन उत्पीड़न की आशंका जताई गई है, लेकिन पुलिस ने कहा है कि अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। यह जानकारी मेडिकल जांच के बाद ही सामने आएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें