Site icon Dainik Savera Times

Mansa में 6 वर्षीय बच्चे की गोली मारकर हत्या

मानसा : मानसा के कोटली कलां गांव में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों द्वारा 6 वर्षीय बच्चे की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों ने जसप्रीत सिंह नाम के व्यक्ति जो कि अपने छह साल के बेटे और बेटी के साथ पैदल घर जा रहा था कि अचानक मोटरसाइकिल सवार लोगों ने बच्चे को गोली मार दी। बच्चे के शव को मनसा के सिविल अस्पताल में रखा गया। 11 वर्षीय गुरसीरत कौर भी गोली के छर्रे लगने से घायल हो गईम जिसका पीजीआई में इलाज चल रहा है। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। हालांकि इस हत्या के पीछे क्या वजह है इसका की जानकारी सामने नहीं आई है।

Exit mobile version