Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

जहर के बराबर है 7 PPM अमोनिया… अमित शाह और राहुल पिकर दिखांए यमुना का पानी, केजरीवाल का बड़ा चैलेंज

January 29, 2025

जहर के बराबर है 7 PPM अमोनिया… अमित शाह और राहुल पिकर दिखांए यमुना का पानी, केजरीवाल का बड़ा चैलेंज

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही है। इसके साथ ही आरोप- प्रत्यारोप का खेल भी तेजी से चल रहा है। बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को एक चरण में विधानसभा चुनाव होने है। वहीं इसका परिणाम 8 फरवरी को जारी किया जाएगा। वहीं आज बुधवार को आम आदमी पार्ट के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मैं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को यह चुनौती देना चाहता हूं कि वे सार्वजनिक रूप से यमुना का पानी पी कर दिखाए। केजरीवाल के इस बयान के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव का मुद्दा और भी गर्मा गया।

केजरीवाल ने राहुल और शाह को दी चुनौती

आपको बता दें कि केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार यमुना नदी को प्रदूषित कर रही है, जिससे दिल्ली के लोगों के लिए पानी की गुणवत्ता खतरे में पड़ रही है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली को जो पानी सप्लाई किया जा रहा है, उसमें अमोनिया का स्तर 7 पीपीएम (पार्ट पर मिलियन) तक पहुंच चुका है, जिसे उन्होंने “जहर” बताया।वही अब केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य नेताओं को चुनौती दी कि वे सामने आकर 7 पीपीएम अमोनिया वाला पानी पीकर दिखाएं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो पानी आ रहा है, वह “जहरीला” हो चुका है और इसके कारण दिल्लीवासियों की सेहत को गंभीर खतरा हो सकता है।

अमोनिया का बढ़ा स्तर

इसके साथ ही केजरीवाल ने यह भी कहा कि 21 जनवरी के बाद यमुना में अमोनिया का स्तर पहले के मुकाबले 3 पीपीएम से बढ़कर 7 पीपीएम हो गया। उनका कहना है कि यह बढ़ा हुआ अमोनिया स्तर दिल्ली के जल उपचार संयंत्रों के कामकाज को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने यह आरोप लगाया कि यह जानबूझकर किया जा रहा है ताकि दिल्ली सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके।

दिल्ली के जल उपचार संयंत्रों की स्थिति

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बताया कि दिल्ली के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट केवल 1 पीपीएम तक के पानी को ही ठीक से ट्रीट कर सकते हैं, जबकि 7 पीपीएम अमोनिया वाला पानी उनका कामकाज प्रभावित कर रहा है। केजरीवाल ने इस मुद्दे पर चुनाव आयोग से शिकायत भी की थी और आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार जानबूझकर यमुना को प्रदूषित कर रही है। इस पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल पर मुकदमा चलाने की धमकी दी, साथ ही उनसे माफी मांगने की मांग की।

पीएम मोदी का जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि केजरीवाल की टिप्पणी देश का अपमान है। मोदी ने यह भी दावा किया कि वह खुद यमुना का पानी पीते हैं, और उन्हें इस पानी की गुणवत्ता पर कोई समस्या नहीं है। बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं, और इस समय स्वच्छ पानी की पहुंच एक प्रमुख चुनावी मुद्दा बन गया है। राजनीति में पानी के मुद्दे को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है, और सभी पार्टियां इस मुद्दे को अपने तरीके से जनता के सामने पेश कर रही हैं।

यमुना का पानी और उसका प्रदूषण दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रमुख मुद्दों में से एक बन चुका है। जहां केजरीवाल इस मुद्दे को भाजपा और हरियाणा सरकार के खिलाफ एक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं, वहीं भाजपा इस आरोप को झूठा बताकर केजरीवाल पर निशाना साध रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें