Site icon Dainik Savera Times

तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी…7 लाेगाें की मौत, 28 घायल

जम्मूः जम्मू-कश्मीर के अखनूर में गुरुवार को तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 28 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया, कि ‘जम्मू-पुंछ हाईवे पर अखनूर इलाके के चौकी चौरा में चुंगी मोड़ के पास ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया। इस दौरान बस खाई में गिर गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 28 घायल हो गए।‘

बस उत्तर प्रदेश के हाथरस से तीर्थयात्रियों को लेकर आ रही थी। अधिकारियों ने आगे बताया कि सभी घायलों को अखनूर अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, गंभीर रूप से घायलों को जम्मू शहर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान जारी है।

Exit mobile version