Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में PSA के तहत एक गौ तस्कर को किया गिरफ्तार

असम राइफल्स ने ड्रग तस्करी मामले में 5 को किया गिरफ्तार

असम राइफल्स ने ड्रग तस्करी मामले में 5 को किया गिरफ्तार

Cow smugglers : जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में गौ तस्करी में शामिल एक व्यक्ति को जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अब्दुल गनी को लखनपुर के मग्गर खाद इलाके से हिरासत में लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गनी की अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए उसे पीएसए के तहत यहां केंद्रीय कोट भलवाल जेल में रखा गया है।

आरोपी के खिलाफ पीएसए के तहत हिरासत वारंट जारी

उन्होंने बताया कि अब्दुल गनी के खिलाफ वर्ष 2008 से कठुआ के तीन अलग-अलग थानों में पशु क्रूरता निवारण (पीसीए) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 10 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गनी की अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने उसके खिलाफ डोजियर तैयार कर कठुआ जिला मजिस्ट्रेट को भेजा, जिन्होंने आरोपी के खिलाफ पीएसए के तहत हिरासत वारंट जारी किया।

दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 5.7 ग्राम हेरोइन भी बरामद

पुलिस ने बताया कि बुधवार को उधमपुर जिले के रहमबल इलाके से दो ड्रग तस्करों कोटली पेन के शाम और जाखनी के सिमरन खान को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से 5.7 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को नशीले पदार्थों की तस्करी और चोरी से जुड़े कई मामलों में शम की तलाश है।

ये भी पढ़ें : लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी शब्बीर अहमद लोन गिरफ्तार, हाफिज सईद से था सीधा संपर्क

Exit mobile version