Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

AAP ने मोगा विधायक Dr. Amandeep Kaur को पंजाब महिला विंग का प्रदेश अध्यक्ष किया नियुक्त

June 1, 2025

AAP ने मोगा विधायक Dr. Amandeep Kaur को पंजाब महिला विंग का प्रदेश अध्यक्ष किया नियुक्त

पंजाब डेस्क: आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब संगठन में एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए मोगा से विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को पार्टी की महिला विंग का पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस निर्णय को राज्य में महिला सशक्तिकरण और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इसकी जानकारी आप ने पत्र सांझा करके जानकारी दी है।

पार्टी नेतृत्व ने डॉ. कौर को यह जिम्मेदारी उनकी संगठनात्मक क्षमता, जनसंपर्क कौशल और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय भूमिका को ध्यान में रखते हुए सौंपी है। वे स्वास्थ्य सेवाओं, महिला अधिकारों और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य करती रही हैं, और महिलाओं की आवाज को विधानसभा के मंच पर मजबूती से उठाती रही हैं।

ये भी पढ़ें- Gold Price Crash: क्या 1 लाख से नीचे जाएगा सोने का रेट? एक्सपर्ट्स ने दी ये बड़ी सलाह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें