Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

AAP JOIN : पंजाबी एक्ट्रेस सोनिया मान AAP में शामिल, केजरीवाल ने किया स्वागत

February 23, 2025

AAP JOIN : पंजाबी एक्ट्रेस सोनिया मान AAP में शामिल, केजरीवाल ने किया स्वागत

पंजाब डेस्क। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री सोनिया मान अब आधिकारिक रूप से आम आदमी पार्टी (AAP) का हिस्सा बन गई हैं। हालांकि, इससे पहले भी उन्होंने चुनाव के दौरान खुलकर आम आदमी पार्टी का समर्थन किया था।

केजरीवाल की मौजूदगी में हुई जॉइनिंग

सोनिया मान ने आज सुबह 10 बजे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनकी पार्टी में एंट्री को लेकर पहले से ही अटकलें लगाई जा रही थीं, जो अब सही साबित हो गई हैं।

May be an image of 4 people and the Oval Office

AAP को मिलेगी मजबूती

सोनिया मान के शामिल होने से आम आदमी पार्टी को खासकर पंजाब में मजबूती मिलेगी। उनकी लोकप्रियता युवाओं के बीच काफी ज्यादा है, जिससे पार्टी को इस वर्ग का समर्थन मिलने की संभावना है। आम आदमी पार्टी पहले से ही पंजाब में मजबूत स्थिति में है और भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार चला रही है। हालांकि, हाल ही में दिल्ली चुनाव में हार के बाद विपक्ष लगातार पार्टी पर निशाना साध रहा है। ऐसे में सोनिया मान की एंट्री पार्टी को नया जोश और ऊर्जा दे सकती है।

युवाओं और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का समर्थन मिलेगा

सोनिया मान की लोकप्रियता न केवल फिल्म इंडस्ट्री में बल्कि समाज के अन्य वर्गों में भी है। उनके शामिल होने से पार्टी को युवाओं और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का समर्थन मिलने की उम्मीद है।

May be an image of 1 person and headscarf

किसान नेता की बेटी हैं सोनिया मान

सोनिया मान पंजाब के मशहूर किसान नेता बलदेव सिंह की बेटी हैं। उनका झुकाव हमेशा से ही समाज सेवा और किसानों के हक में आवाज उठाने की ओर रहा है।

फिल्म इंडस्ट्री में बनाई पहचान

सोनिया मान एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने पंजाबी, तेलुगु, हिंदी और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है। उन्होंने 2013 में मलयालम फिल्म टीन्स से अपने करियर की शुरुआत की थी। उसी साल उन्होंने पंजाबी फिल्म हाणी में अभिनय किया, जो समीक्षकों और व्यावसायिक रूप से सफल रही थी।

May be an image of 1 person and sleepwear

किसानों के समर्थन में आईं थीं आगे

सोनिया मान को कई बार किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए भी देखा गया है। उन्होंने किसानों के अधिकारों के लिए अपनी आवाज बुलंद की है।

महिला युवा मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं

सोनिया मान ऑल इंडिया जाट महासभा में भी शामिल हो चुकी हैं। उन्हें महिला युवा मोर्चा का अध्यक्ष भी बनाया गया था।

जल्मद ही महिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

हाल ही में उन्होंने महिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे की वजह उन्होंने बॉर्डर पर किसानों के साथ हो रहे अत्याचार को बताया था। इसी के बाद से यह खबरें आ रही थीं कि वह जल्द ही आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकती हैं। और आज यह खबर सच साबित हो गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें