Site icon Dainik Savera Times

Delhi Assembly Election : दिल्ली चुनाव के लिए AAP ने लॉन्च किया कैंपेन सॉन्ग, देखें Video

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी है। सभी दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। वहीं आज आम आदमी पार्टी ने अपना नया कैंपेन सॉन्ग ‘फिर लाएंगे केजरीवाल’ लॉन्च किया। लॉन्चिंग के मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता जैसे सीएम आतिशी, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, और सौरभ भारद्वाज भी मौजूद थे। पार्टी के समर्थकों ने भी इस मौके पर खुशी से गाने पर झूमकर उत्साह व्यक्त किया। इस कैंपेन सॉन्ग का वीडियो आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स हैंडल (पूर्व ट्विटर) पर भी पोस्ट किया है। आइए समझते है इस खबर को विस्तार से…



चुनाव टाले जाने का था डर

इस बीच, आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने हाल ही में एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें डर था कि भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) चुनाव को टालने की कोशिश कर सकती है, लेकिन अब चुनाव की तारीखों का ऐलान होने वाला है। सौरभ भारद्वाज ने कहा, “हमारा केवल एक ही डर था कि कहीं भाजपा इस चुनाव को टाल न दे। आज 2 बजे चुनाव की घोषणा हो सकती है, जो AAP के लिए बहुत अच्छा होगा।” उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी चुनाव के लिए पूरा तैयार है और पिछली बार की तरह इस बार भी भा.ज.पा को कम सीटें मिलेंगी, जबकि आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलेगा।

आज चुनाव की तारीख का ऐलान

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल प्रचार में जुट चुके हैं। इसी बीच खबर आई है कि आज चुनाव की तारीख का ऐलान किया जाएगा। चुनाव आयोग मंगलवार दोपहर 2 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा और इस दौरान चुनाव की तारीखों की घोषणा की जाएगी। चुनाव आयोग ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए विज्ञान भवन को चुना है।

23 फरवरी को खत्म हो रहा कार्यकाल 

आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को समाप्त होने वाला है। इससे पहले 2020 में भी दिल्ली में फरवरी महीने में विधानसभा चुनाव हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत हासिल की थी। अब फिर से चुनाव नजदीक आ रहे हैं और आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत से प्रचार शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। नए कैंपेन सॉन्ग और पार्टी नेताओं के बयान यह दिखाते हैं कि पार्टी जोश और उत्साह के साथ चुनावी मैदान में उतरने जा रही है। अब चुनाव की तारीखों का ऐलान होने वाला है, जो सभी को आगामी चुनावी जंग का खुलासा करेगा।

Exit mobile version