Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

आप विधायक Anmol Gagan Mann को बड़ा झटका, इस कमेटी से हुई छुट्टी, नीना मित्तल को मिली जिम्मेदारी

August 10, 2025

आप विधायक Anmol Gagan Mann को बड़ा झटका, इस कमेटी से हुई छुट्टी, नीना मित्तल को मिली जिम्मेदारी

Anmol Gagan Mann News Update: पंजाब की मशहूर गायिका, पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक अनमोल गगन मान को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आपको बता दें कि अनमोल गगन मान भले ही उन्होंने हाल ही में अपना इस्तीफा वापस ले लिया हो, लेकिन पंजाब विधानसभा की क्वेश्चन एंड रेफरेंसेज कमेटी से उन्हें हटा दिया गया है।

आपको बता दें कि उनकी जगह अब राजपुरा विधायक नीना मित्तल को कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। इसी तरह तरनतारन के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई एक अन्य कमेटी में अजनाला विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल को शामिल किया गया है।

विधानसभा नियमों के तहत बदलाव

जानकारी के मुताबिक, विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह कार्रवाई स्पीकर ने नियम 183 के तहत की है। वहीं डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन से खाली हुई सीट पर कुलदीप सिंह धालीवाल की नियुक्ति नियम 180(3) के तहत की गई है।

इस्तीफे से वापसी तक का सफर

अनमोल गगन मान ने 19 जुलाई 2025 को अचानक सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट कर राजनीति छोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने स्पीकर से इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया और लिखा था कि उनकी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं।

अगले ही दिन पार्टी अध्यक्ष अमन अरोड़ा उनसे मिलने पहुंचे और उन्हें मनाकर इस्तीफा वापस लेने के लिए राज़ी कर लिया। हालांकि, अब उन्हें कमेटी से हटाकर नई नियुक्ति कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें