Dainik Savera Times

नकोदर से AAP विधायक इंदरजीत कौर मान काे लगा गहरा सदमा, देर रात तबीयत बिगड़ने से पति की हुई मौत

नकोदर : नकोदर से AAP विधायक इंदर जीत कौर मान के पति शरणजीत सिंह मान की मौत हो गई है। बीती रात अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। नकोदर से AAP विधायक इंदर जीत कौर मान के पति शरणजीत सिंह मान की अचानक मौत की खबर लोगों तक पहुंची तो इलाके में शोक की लहर दौड़ गई हैं। परिवार के मुताबिक आज शाम 5 बजे बीर गांव नकोदर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Exit mobile version