Site icon Dainik Savera Times

Punjab News: AAP विधायक रमन अरोड़ा गिरफ्तार, CM भगवंत मान बोले- ‘अपना हो या पराया भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं’

चंडीगढ़: भ्रष्टाचार के प्रति पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि मानवता के खिलाफ ऐसे जघन्य अपराध के लिए किसी भी अधिकारी या राजनेता को, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, बख्शा नहीं जाएगा। लोगों को दिए अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग में दोस्त-पराया में कोई फर्क नहीं है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी का हिस्सा होने या विपक्ष से जुड़े होने से किसी अधिकारी या नेता को भ्रष्टाचार करने का लाइसेंस नहीं मिल जाता। उन्होंने कहा कि सरकार ने ऐसे लोगों के खिलाफ अनुकरणीय कार्रवाई की है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भ्रष्टाचार में किसी भी तरह की मिलीभगत बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा ऐसा पाप करने वाले को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

 

जिले की सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। आज सुबह करीब 10 बजे आप विधायक के घर और दफ्तर में विजिलेंस ने छापेमारी की। करीब सात घंटे घर और दफ्तर की तलाशी लेने के बाद विजिलेंस ने रमन अरोड़ा को अरेस्ट कर लिया।

सूत्रों ने बताया कि छापेमारी जालंधर में कुछ अधिकारियों के माध्यम से निर्दोष लोगों को कथित तौर पर झूठे नोटिस भेजने से संबंधित है, जिसमें अरोड़ा की भूमिका जांच के दायरे में आई है। विधायक पर आरोप है कि जालंधर नगर निगम अधिकारिओ के जरिये लोगों को झूठे नोटिस भिजवा रफा दफा करने के एवज में बड़ी रकम लेते थे।

कुछ दिन पहले ही रमन अरोड़ा की सुरक्षा वापस ली गई थी
कुछ दिन पहले रमन अरोड़ा की सारी सुरक्षा वापस ले ली थी और उसके कुछ देर बाद नगर निगम में तैनात एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को विजिलेंस ने पकड़ लिया था। तभी यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि सुखदेव वशिष्ठ और रमन अरोड़ा के संबंध है और उनके यहां भी रेड हो सकती है।

Exit mobile version