Site icon Dainik Savera Times

शराब घोटाले में AAP सांसद की जमानत याचिका खारिज

नई दिल्लीः दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को शुक्रवार को झटका लगा। राउज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी है। दिल्ली की शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ही आप नेता संजय सिंह की न्यायिक हिरासत को कोर्ट ने 10 जनवरी तक बढ़ा दी थी। संजय सिंह की जमानत होने के बाद दिल्ली बीजेपी के मंत्री हरीश खुराना का कहना है कि कोर्ट बार-बार संजय सिंह की जमानत याचिका खारिज कर रहा है। इससे साफ है कि शराब नीति में घोटाला हुआ है।

Exit mobile version