Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

AAP ने की ‘दिल्ली दा पूत्त केजरीवाल’ गाना जारी कर लोगों से उन्हें फिर से चुनने की अपील

January 13, 2025

AAP ने की ‘दिल्ली दा पूत्त केजरीवाल’ गाना जारी कर लोगों से उन्हें फिर से चुनने की अपील

AAP Released Song : आम आदमी पार्टी (आप)ने सोमवार को लोहड़ी के अवसर पर ‘दिल्ली दा पूत्त केजरीवाल’ के बोल वाला एक गीत जारी किया, जिसमें दिल्लीवासियों से आगामी विधानसभा चुनावों में अरविंद केजरीवाल को फिर से चुनने की अपील की गई। पार्टी के एक बयान में कहा कि एक मिनट 33 सेकंड के पंजाबी गीत की पंक्ति है, ‘‘इस वारी सुन लो, फिर केजरीवाल नुं चुन लो’’ है जिसमें मतदाताओं से जनकल्याण योजनाओं को जारी रखने और उनके वादों को पूरा करने के लिए केजरीवाल को फिर से चुनने का आह्वान किया गया है।

लोहड़ी का त्योहार पंजाब और दिल्ली में बड़े स्तर पर मनाया जाता है। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी किए गए इस गाने को आप समर्थकों ने खूब साझा किया है। इस गाने में दिल्ली में केजरीवाल की उपलब्धियों को बताया गया है और शहर के विकास के लिए उनके दृष्टिकोण पर जोर दिया गया है।

बयान में कहा गया है कि यह केजरीवाल सरकार की प्रमुख पहलों को रेखांकित करता है, जैसे मुफ्त बिजली, पानी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थ यात्रा कार्यक्रम। इस गाने में ‘आप’ के घोषणापत्र के तहत नयी गारंटियों का भी जिक्र किया गया है। इन घोषणाओं में महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना शामिल हैं।

महिला सम्मान योजना के तहत हर महिला को सीधे उनके बैंक खातों में 2,100 रुपये प्रति माह देने का वादा किया गया है और संजीवनी योजना का उद्देश्य 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए सभी चिकित्सा खर्चे को कवर करना है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीट के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें