Site icon Dainik Savera Times

Abhinav Shukla और Rubina Dilaik को मिली बिश्नोई गैंग से धमकी, ‘बैटलग्राउंड’ विवाद से जुड़ा है मामला

एंटरटेनमेंट डेस्क: टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता और रियलिटी शो स्टार अभिनव शुक्ला को जान से मारने की धमकी मिलने से टीवी इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। यह धमकी कथित रूप से कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य द्वारा दी गई है, जिसने खुद को गैंग से जुड़ा बताया है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह धमकी अभिनेता की पत्नी और अभिनेत्री रुबीना दिलैक के परिवार को भी निशाने पर लेने की चेतावनी के साथ आई है।

-‘बैटलग्राउंड’ शो में विवाद बना कारण

धमकी देने का यह मामला हाल ही में स्ट्रीम हुए रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें अभिनव ने बिग बॉस 13 फेम रैपर आसिम रियाज को लेकर कुछ तीखी टिप्पणियां की थीं। इन टिप्पणियों के बाद ही इंस्टाग्राम पर उन्हें एक धमकी भरा मैसेज मिला, जिसमें खुलेआम कहा गया कि “अगर आसिम के बारे में कुछ और कहा, तो तुम्हारा नाम लिस्ट में होगा।”

-पुलिस से की अपील, चंडीगढ़ निवासी हो सकता है आरोपी

अभिनव ने इंस्टाग्राम पर धमकी का स्क्रीनशॉट और आरोपी का इंस्टाग्राम प्रोफाइल वीडियो शेयर करते हुए पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस से तत्काल कार्रवाई की अपील की है। उन्होंने लिखा, “यह व्यक्ति चंडीगढ़ या मोहाली का रहने वाला लग रहा है। मेरी और मेरे परिवार की जान को खतरा है। कृपया इस मामले को गंभीरता से लिया जाए।”

-सेलिब्रिटी सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सोशल मीडिया के जरिए सेलेब्रिटीज को निशाना बनाना अब आम बात हो गई है? और क्या उनकी सुरक्षा पुख्ता है। सलमान खान पहले ही बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं, और अब टीवी सितारे भी इस गैंग के दायरे में आ रहे हैं।

पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। अभिनव और रुबीना के फैंस सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में सामने आए हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह घटना मनोरंजन और सुरक्षा की दुनिया के टकराव का एक और उदाहरण बन गई है, जो दर्शाती है कि स्टारडम अब सिर्फ ग्लैमर नहीं, खतरे भी साथ लाता है।

ये भी पढ़ें: Rashmika Mandanna के बर्थडे पर Vijay Deverakonda ने शेयर की राणाबाली की अनसीन वीडियो, दिखा जयाम्मा का प्यारा लुक

Exit mobile version