Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूसुफ पठान की जगह डेलिगेशन में जाएंगे TMC से अभिषेक बनर्जी… CM ममता का बड़ा फैसला

May 20, 2025

यूसुफ पठान की जगह डेलिगेशन में जाएंगे TMC से अभिषेक बनर्जी… CM ममता का बड़ा फैसला

नेशनल डेस्क : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित एक महत्वपूर्ण डेलिगेशन में शामिल होने के लिए टीएमसी नेता का नाम तय कर लिया है। इस प्रतिनिधिमंडल में अब पार्टी की ओर से अभिषेक बनर्जी शामिल होंगे। अभिषेक बनर्जी, जो टीएमसी सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे हैं, इस डेलिगेशन में यूसुफ पठान की जगह लेंगे।

किरेन रिजिजू ने की CM ममता से बातचीत

इस निर्णय को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात की है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच यह बातचीत सौहार्द्रपूर्ण माहौल में हुई और इसी के बाद अभिषेक बनर्जी का नाम तय हुआ। पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी नेता यूसुफ पठान का नाम पहले तय किया गया था, लेकिन अब उनकी जगह अभिषेक बनर्जी को प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया गया है। हालांकि यूसुफ पठान के हटने की कोई आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें