Site icon Dainik Savera Times

फरीदकोट में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की हुई मौत, मची अफरा-तफरी

Uttar Pradesh Accident

Uttar Pradesh Accident

Accident in Faridkot: पंजाब डेस्क: फरीदकोट जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। यह हादसा गांव पंजगराई कलां के समीप उस समय हुआ जब मोगा से आ रहे तीन दोस्त मोटरसाइकिल पर सवार थे। तभी चंडीगढ़ की ओर जा रही पीआरटीसी (पंजाब रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) की बस ने उन्हें टक्कर मार दी।

-मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। तीनों युवक सड़क पर दूर-दूर तक गिर पड़े। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

-मौके पर पहुंची पुलिस, जाँच शुरु

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। साथ ही पीआरटीसी बस को जब्त कर लिया गया है और बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे की विस्तृत जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।

-अभी तक नहीं हुई मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों युवक आपस में दोस्त थे और किसी निजी काम से मोगा गए थे। उनके परिवारों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

Exit mobile version