हरियाणा डेस्क: हरियाणा में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। इसी क्रम में CM नायब सिंह सैनी ने 9 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर के निर्देश जारी किए हैं। यह कदम सरकार की ओर से प्रशासनिक ढांचे को सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए उठाया गया है।
इस फेरबदल में कई उच्च पदस्थ अधिकारी शामिल हैं, जो विभिन्न विभागों में अपनी नई जिम्मेदारियों को संभालेंगे। अधिकारियों के स्थानांतरण से यह उम्मीद जताई जा रही है कि हरियाणा में प्रशासनिक कामकाज को और अधिक प्रभावी और पारदर्शी तरीके से चलाया जा सकेगा। इस कदम का उद्देश्य सरकारी कामकाजी प्रणाली में सुधार और बेहतर प्रशासन प्रदान करना है। जिन अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, उनकी लिस्ट इस प्रकार है…
