मोहाली : मोरिंडा के गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जसबीर सिंह की पेशी के दौरान उस पर एक वकील द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रूपनगर अदालत में बेअदबी के आरोपी को जब पेश करने लिए लाया गया तब एक वकील ने पिस्तौल से उस पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि की मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे काबू कर लिया और पिस्टल भी जब्त कर लिया। वकील को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। समझा जा रहा है कि बेअदबी के आरोपित को मारने की नीयत से वकील अपने साथ लाइसेंसी हथियार ले कर आया था।
मेष: दिन शुभ रहेगा...