Site icon Dainik Savera Times

India-Pakistan Conflict : सीजफायर के बाद PM मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग: राजनाथ-अजीत डोभाल समेत तीनों सेना प्रमुख रहे मौजूद

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच शनिवार को हुए सीजफायर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अपने आवास पर हाई लेवल सुरक्षा बैठक बुलाई है। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, NSA अजीत डोभाल, CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद हैं।

उधर, बॉर्डर से लगे राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर में रविवार सुबह हालात सामान्य दिखाई दिए। सरकार ने जम्मू-कश्मीर के रामबन में बगलिहार और सालार डैम के गेट खोल दिए।

पाकिस्तान ने शनिवार शाम 5 बजे सीजफायर लागू होने के 3 घंटे बाद ही इसे तोड़ दिया था। जम्मू-कश्मीर, गुजरात, राजस्थान और पंजाब में ड्रोन अटैक किए, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। शनिवार शाम विदेश मंत्रालय की तरफ से जानकारी दी थी कि दोनों देश सीजफायर के लिए दोनों देश राजी हो गए हैं। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया था कि 12 मई को दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच फिर बातचीत होगी। सीमा पर अभी हालात सामान्य हैं। जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में पाबंदियां हटने लगी हैं। मगर, सुरक्षाकर्मी अभी भी चौकन्ने हैं।

Exit mobile version