Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi के बाद अब इस शहर के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी Police

May 6, 2024

Delhi के बाद अब इस शहर के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी Police

अहमदाबादः सोमवार को अहमदाबाद के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इससे शहर में तनाव व चिंता का माहौल बन गया। ये धमकियां ईमेल के माध्यम से दी गईं। मामले की सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ते के साथ पुलिस की टीमें स्कूलों में पहुंचीं। गौरतलब है कि ये धमकियां अहमदाबाद सहित राज्य की 26 लोकसभा सीटों पर मतदान से एक दिन पहले दी गईं।

पुलिस अधिकारियों ने जनता से सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि खतरों से निपटने और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें