Dainik Savera Times

Rohit Sharma के बाद अब इस खिलाड़ी ने लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी जानकारी

Virat Kohli retires from Test cricket : भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक भावुक पल आ गया है। बता दें कि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। यह बड़ा ऐलान इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले आया है, जिसे खुद विराट ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए साझा किया। हाल ही में रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद अब विराट कोहली के फैसले ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।

14 साल का यादगार सफर… इंस्टाग्राम पर लिखा

कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “टेस्ट क्रिकेट में बैगी ब्लू पहनकर खेलना मेरे लिए गर्व की बात रही है। 14 साल पहले जब मैंने इस फॉर्मेट में कदम रखा था, तब नहीं सोचा था कि यह सफर मुझे कहां तक ले जाएगा। इसने मुझे परखा, निखारा और जीवन के कई अहम सबक सिखाए।”

उन्होंने आगे लिखा, “सफेद कपड़ों में खेलना एक बेहद निजी और भावनात्मक अनुभव होता है। लंबे और थकाऊ दिन, छोटे-छोटे पल – जो शायद कैमरे नहीं पकड़ते, लेकिन दिल में बस जाते हैं। अब जब मैं इस फॉर्मेट से विदाई ले रहा हूं, यह आसान नहीं है लेकिन सही महसूस होता है।”

सभी खिलाड़ियों, कोचों और फैंस का किया धन्यवाद

विराट ने अपने पोस्ट के अंत में उन सभी खिलाड़ियों, कोचों और फैंस का धन्यवाद किया जिन्होंने उनके टेस्ट करियर में साथ दिया। उन्होंने लिखा, “मैं उन सभी का आभारी हूं जिन्होंने मुझे खेलते देखा, मुझे समर्थन दिया और मुझ पर विश्वास किया। मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को गर्व के साथ याद करूंगा। #269, साइनिंग ऑफ।”

भारतीय टेस्ट क्रिकेट को लगेगा झटका

विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के साथ ही भारतीय टेस्ट टीम के एक युग का अंत हो गया है। 14 वर्षों तक कोहली ने न सिर्फ अपनी बल्लेबाज़ी से बल्कि नेतृत्व से भी टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी आक्रामक शैली और जीत की भूख ने भारत को कई ऐतिहासिक जीतें दिलाई हैं।

भारत के लिए 100 से अधिक टेस्ट मैच खेले

विराट कोहली ने जून 2011 में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया और 14 साल तक टीम इंडिया के महत्वपूर्ण बल्लेबाज बने रहे। इस बीच उन्होंने 129 टेस्ट मैचों की 210 पारियों में 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए। उन्होंने टेस्ट मैचों में 30 शतक और 31 शतक बनाने की उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। टेस्ट मैचों में नाबाद 254 रन उनका सर्वोच्च स्कोर है। विराट कोहली पहले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने पिछले साल टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप को अलविदा कह दिया था। विराट अब रोहित के साथ सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। दोनों की कोशिश 2027 में वनडे विश्व कप जीतने की होगी।

देखें LIVE VIDEO :

Exit mobile version