पंजाब डेस्क: एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और मुक्तसर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की। जिसमें पुलिस ने तीन बड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो कई आपराधिक मामलों में वांछित थे।
-तीन बड़े अपराधी गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गौरव कुमार उर्फ बिल्ला, विकासदीप सिंह और लवप्रीत सिंह शामिल हैं। ये सभी आरोपी बीएनएस और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त थे। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस सफलता की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा की।
In a major breakthrough, the Anti-Gangster Task Force, Punjab (#AGTF), in a joint operation with @MuktsarPolice, arrests three absconders—Gaurav Kumar @ Billa, Vikasdeep Singh, and Lovepreet Singh—who were wanted in multiple criminal cases, including serious offences under the… pic.twitter.com/TovanCbLEw
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) June 8, 2025
जानकारी के अनुसार, गौरव कुमार उर्फ बिल्ला पीएस सिटी मलौट में दर्ज एक मामले का भगोड़ा था, जबकि विकासदीप सिंह और लवप्रीत सिंह पीएस सिटी श्री मुक्तसर साहिब में दर्ज एक अन्य मामले के आरोपी थे।
प्रारंभिक जांच से यह खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार तीनों आरोपी एक प्रतिद्वंद्वी को निशाना बनाकर उसकी हत्या की योजना बना रहे थे। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से 174 ग्राम हेरोइन, दो पिस्तौल (.32 बोर) और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
-पंजाब पुलिस की प्रतिबद्धता
पंजाब पुलिस ने इस मामले को लेकर स्पष्ट किया है कि वे गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त और बिना किसी रियायत के कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। खुफिया जानकारी के आधार पर की गई यह कार्रवाई पंजाब में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक अहम कदम है।
ये भी पढ़ें :- नेपाल में GEN-Z की सरकार, युवा नेता बालेन शाह लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ

