Dainik Savera Times

Ahmedabad Plane Crash : भारत के 169, ब्रिटिश के 53 समेत कुल 242 लोग थे सवार… Air India ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

नई दिल्ली। अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ी एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश हो गई है. टेक ऑफ के 5 मिनट के बाद ही प्लेन क्रैश हो गया. जिसकी वीडियो भी सामने आई है। अहमदाबाद से 13ः 38 बजे रवाना हुई इस फ्लाइट में बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं।

वहीं, एअर इंडिया ने हादसे पर जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

ब्रिटेन की सरकार ने भी हेल्प लाइन नंबर किया जारी

ब्रिटेन की सरकार ने भी बयान जारी कर कहा, “हमें अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की जानकारी है. ब्रिटेन भारत में स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर तत्काल तथ्यों को जानने और इसमें शामिल लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है. जिन ब्रिटिश नागरिकों को वाणिज्य दूतावास संबंधी सहायता की आवश्यकता है या जिन्हें अपने मित्रों या परिवार के बारे में चिंता है, उन्हें 020 7008 5000 पर कॉल करना चाहिए.”

Exit mobile version