नई दिल्ली: एअर इंडिया के अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर सरकार ने संसद में स्थिति साफ की है। इस हादसे की जांच कर रही एजेंसी विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) पर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में पक्षपात के आरोप लगाए गए थे। खासकर विदेशी मीडिया ने इसे लेकर सवाल उठाए थे। अब सरकार ने इन आरोपों को बेबुनियाद और झूठा बताया है।
राज्यसभा में नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा कि AAIB पूरी तरह से निष्पक्ष तरीके से जांच कर रहा है। जांच नियमों और तय प्रक्रिया के अनुसार हो रही है। विदेशी मीडिया सिर्फ अपनी कहानियाँ गढ़ रहा है, और झूठी खबरें फैलाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने साफ कहा, “हम सच्चाई के साथ खड़े हैं, किसी के एजेंडे के साथ नहीं। हम यह जानना चाहते हैं कि विमान हादसे में वास्तव में क्या हुआ और यह केवल अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह से साफ हो पाएगा।”
12 जून को अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हुआ था। AAIB की शुरुआती रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ: विमान के दोनों इंजन टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद बंद हो गए। इसका कारण था, ईंधन की सप्लाई अचानक रुक जाना।ब्लैक बॉक्स की जांच में पता चला कि एक पायलट ने दूसरे से पूछा कि “ईंधन का स्विच क्यों बंद किया?” जवाब मिला- “मैंने नहीं किया।” जांच में पता चला कि उड़ान के तुरंत बाद ईंधन स्विच कट-ऑफ मोड में चले गए, जिससे इंजनों में ईंधन नहीं पहुंचा और विमान गिर पड़ा।
मंत्री ने कहा कि ब्लैक बॉक्स का डाटा डिकोड कर लिया गया है। हादसे की वजह पर अभी कुछ कहना जल्दबाज़ी होगी, क्योंकि अंतिम रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने सभी से अफवाहें न फैलाने की अपील की। इस मुद्दे पर विपक्ष ने जोरदार नारेबाजी की और सरकार से जवाब की मांग की। लेकिन मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ जांच कर रही है और कोई भी जानकारी छुपाई नहीं जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...