Last Updated: September 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

Air India ने लिया बड़ा फैसला, इस तारिख से दिल्ली-वाशिंगटन डीसी की सीधी फ्लाइट होगी बंद, जानें वजह

August 11, 2025

Air India ने लिया बड़ा फैसला, इस तारिख से दिल्ली-वाशिंगटन डीसी की सीधी फ्लाइट होगी बंद, जानें वजह

नेशनल डेस्क। एयर इंडिया ने घोषणा की है कि वह 1 सितंबर से दिल्ली से वाशिंगटन डीसी के लिए सीधी उड़ानें बंद कर रही है। यह फैसला कई संचालन संबंधी कारणों के चलते लिया गया है। एयर इंडिया ने बताया कि हाल ही में उसने अपने 26 बोइंग 787-8 विमानों का रेट्रोफिटिंग (अंदरूनी बदलाव और सुधार का काम) शुरू किया है। इस काम के कारण कई विमान 2026 के अंत तक उड़ानों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। रेट्रोफिटिंग का मकसद यात्रियों को बेहतर और आरामदायक अनुभव देना है।

एयर इंडिया ने कहा कि पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र लंबे समय से बंद है। इसकी वजह से उड़ानों का रास्ता लंबा हो गया है। लंबी दूरी की उड़ानों को संचालित करना मुश्किल और महंगा हो गया है।

 

पहले से टिकट बुक करने वाले यात्री क्या करें?

  • एयर इंडिया ने कहा कि सितंबर के बाद जिन यात्रियों की दिल्ली-वाशिंगटन डीसी की टिकट बुक हैं, उनसे एयरलाइन संपर्क करेगी।
  • यात्रियों को दो विकल्प दिए जाएंगे
    1. दूसरी उड़ान में पुनः बुकिंग
    2. पूरी राशि वापस (धनवापसी)

वाशिंगटन जाने के अन्य विकल्प
भले ही सीधी उड़ान बंद हो रही है, लेकिन यात्री अब भी वाशिंगटन डीसी जा सकेंगे। इसके लिए उन्हें न्यूयॉर्क (JFK), नेवार्क (EWR), शिकागो या सैन फ्रांसिस्को होते हुए वन-स्टॉप कनेक्शन लेना होगा।

पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र के लगातार बंद रहने से….
एयरलाइन के मुताबिक, इस निलंबन का मुख्य कारण विमान बेड़े में होने वाली कमी है। एअर इंडिया ने पिछले महीने अपने 26 बोइंग 787-8 विमानों का बड़े पैमाने पर रीट्रोफिट (आधुनिकीकरण) प्रोग्राम शुरू किया है, जो 2026 के अंत तक जारी रहेगा। इस प्रक्रिया के दौरान एक समय में कई विमान सेवा से बाहर रहेंगे। साथ ही, पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र के लगातार बंद रहने से लंबी दूरी की उड़ानों का रूट बढ़ जाता है और संचालन जटिल हो जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें