Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

अहमदाबाद विमान हादसा: जमीन पर गिरते ही आग का गोला बना AIR India का विमान, देखें खौफनाक Video

June 12, 2025

अहमदाबाद विमान हादसा: जमीन पर गिरते ही आग का गोला बना AIR India का विमान, देखें खौफनाक Video

नेशनल डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा मेघाणी नगर इलाके में हुआ, जो एयरपोर्ट से करीब 15 किलोमीटर दूर है।

कैसे हुआ हादसा?
विमान जैसे ही टेकऑफ कर रहा था, वह कुछ ही मिनटों में नियंत्रण खो बैठा और जमीन पर गिरते ही आग का गोला बन गया। जिस जगह हादसा हुआ वह एक घनी आबादी वाला इलाका है, इसलिए जान-माल के बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में धुएं का घना गुबार फैल गया। फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया।

 

सामने आए डरावने वीडियो
इस हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें विमान को उड़ान भरते हुए, फिर तेजी से नीचे गिरते हुए, और जमीन से टकराकर आग में बदलते हुए देखा जा सकता है। एक वीडियो में तो पूरा मलबा राख में तब्दील नजर आ रहा है। आसपास चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल है।

राहत कार्य जारी
रेस्क्यू टीमों के साथ दमकल कर्मी, पुलिस और NDRF की टीमें मौके पर राहत कार्य में जुटी हैं। अब तक कितने लोगों की मौत हुई है या घायल हुए हैं, इस बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

PM मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्री से की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से बात की और अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की घटना का जायजा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि वे बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए अहमदाबाद जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने मंत्री को निर्देश दिया है कि वे सभी आवश्यक सहायता तत्काल उपलब्ध कराएं और स्थिति के बारे में नियमित रूप से अपडेट रहने को कहा है। सभी संबंधित एजेंसियां ​​हाई अलर्ट पर हैं और समन्वित प्रयास जारी हैं। बताया जा रहा है कि उड़ान के 5 मिनट बाद ही विमान क्रैश हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें