Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

पूरा परिवार ड्रामा कर रहा, चुनाव के बाद सभी एक हो जाएंगे… बहू ऐश्वर्या राय का बड़ा आरोप

May 26, 2025

पूरा परिवार ड्रामा कर रहा, चुनाव के बाद सभी एक हो जाएंगे… बहू ऐश्वर्या राय का बड़ा आरोप

नेशनल डेस्क : बिहार की राजनीति में इन दिनों तेज प्रताप यादव के कथित लव अफेयर और पार्टी से निष्कासन को लेकर घमासान मचा हुआ है। अब इस पूरे विवाद में उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय का भी बयान सामने आया है, जो पूरे घटनाक्रम को एक नया मोड़ दे रहा है। बता दें कि एक मीडिया चैनल से बात करते हुए ऐश्वर्या राय ने भावुक अंदाज में कहा कि लालू परिवार ने उनके साथ अन्याय किया है और उनकी जिंदगी का मजाक बना दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनसे सच छिपाया गया और झूठ बोला गया। उन्होंने कहा कि “मुझसे सच क्यों छिपाया गया? अब चुनाव के समय ड्रामा किया जा रहा है, चुनाव के बाद फिर सब एक हो जाएंगे। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

लालू परिवार पर गंभीर आरोप

आपको बता दें कि ऐश्वर्या ने दावा किया कि राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव आपस में मिले हुए हैं और यह सब एक नाटक है जो घर के अंदर बैठकर रचा गया है। उन्होंने कहा, “राबड़ी देवी ने कल तेज प्रताप के आंसू पोंछे होंगे और कहा होगा कि शांत रहो, हम सब ठीक कर देंगे,”।

“मैं अब भी लालू परिवार की बहू हूं”

तेज प्रताप से अलगाव की प्रक्रिया चलने के बावजूद ऐश्वर्या राय ने कहा कि वो अभी भी कानूनी रूप से लालू यादव परिवार की बहू हैं। उन्होंने लालू प्रसाद से सवाल किया कि वे उनके साथ क्या इंसाफ करेंगे। तेजस्वी यादव के ‘बड़े भाई’ वाले बयान पर ऐश्वर्या ने तंज कसते हुए पूछा कि उन्हें (भाभी को) लेकर क्या कहना है? “तेजस्वी ने तो बस कहा कि तेज प्रताप को निकाल दिया गया है, लेकिन भाभी को लेकर क्या कहना है? मैं तो अभी भी इसी परिवार की बहू हूं,”।

पूरा ड्रामा सिर्फ चुनावी फायदे के लिए रचा …

ऐश्वर्या राय का यह भी कहना है कि लालू यादव ने यह पूरा ड्रामा सिर्फ चुनावी फायदे के लिए रचा है। तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकालने की बात सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित है, हकीकत में सब एकजुट हैं। इस बयान से साफ हो गया है कि तेज प्रताप यादव और लालू परिवार के अंदर चल रही उठापटक में सिर्फ राजनीति नहीं, पारिवारिक तनाव भी गहराई से जुड़ा हुआ है। ऐश्वर्या राय की ओर से लगाए गए आरोप आने वाले समय में लालू परिवार और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की छवि पर असर डाल सकते हैं, खासकर चुनावी मौसम में।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें