Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Republic Day पर बड़े आतंकी हमले को लेकर Delhi- Punjab समेत कई बड़े शहरों में जारी हुआ Alert

January 16, 2023

Republic Day पर बड़े आतंकी हमले को लेकर Delhi- Punjab समेत कई बड़े शहरों में जारी हुआ Alert

सुरक्षा एजेंसियों की खुफिया रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, 26 जनवरी पर दिल्ली, पंजाब समेत देश के कई शहरों में आतंकी हमले का इनपुट मिला है। ISI ने इन हमलों को अंजाम देने के लिए दाऊद गैंग के सदस्यों की मदद ली है। एजेंसियों ने देश के बड़े शहरों में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है।

खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, 26 जनवरी ही नहीं भारत में होने वाले G-20 समिट पर भी आतंकी संगठन बड़े साइबर अटैक हमले की तैयारी में है। इसे लेकर इस्लामिक स्टेट अल कायदा की साइबर विंग साइबरस्पेस पर काफी एक्टिव भी हो चुकी है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान ISI स्लीपर सेल और अवैध रोहिंग्याओं के जरिए 26 जनवरी को दिल्ली और पंजाब में IED ब्लास्ट करवा सकती है। इतना ही नहीं आतंकी लोन वुल्फ अटैक की भी फिराक में है। आतंकियों की साजिश है कि अगर 26 जनवरी को प्लान फेल हुआ, तो दिल्ली में G-20 समिट पर बड़ी आतंकी स्ट्राइक करने की कोशिश करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें