Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Allu Arjun News : घंटों की पूछताछ के बाद पुलिस स्टेशन से घर के लिए निकले अल्लू अर्जुन… पुलिस ने पूछे ये सवाल

December 24, 2024

Allu Arjun News : घंटों की पूछताछ के बाद पुलिस स्टेशन से घर के लिए निकले अल्लू अर्जुन… पुलिस ने पूछे ये सवाल

नई दिल्ली : अल्लू अर्जुन को पुलिस ने चिक्कड़पल्ली थाने बुलाया था, जहां उनकी पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार, अल्लू अर्जुन ने सभी सवालों के सही और स्पष्ट जवाब दिए। पूछताछ के दौरान, पुलिस ने अल्लू अर्जुन से सवाल पूछा कि क्या उन्हें रेवती नाम की महिला की मौत के बारे में भगदड़ के दौरान जानकारी थी। अल्लू अर्जुन ने बताया कि उन्हें इस घटना के बारे में अगले दिन पता चला।

संध्या थिएटर में हुई भगदड़ का मामला

अल्लू अर्जुन की लीगल टीम ने हैदराबाद के संध्या थिएटर का दौरा किया है। यहां ही फिल्म पुष्पा-2 के प्रीमियर शो के दौरान भगदड़ मच गई थी। पुलिस ने कहा कि घटनास्थल पर भी अल्लू अर्जुन को ले जाया जा सकता है और सीन रीक्रिएट करने की भी संभावना है।

पूछताछ के दौरान पूछे गए सवाल

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अल्लू अर्जुन से कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे, जिनमें शामिल थे:

  • क्या आपको पहले बताया गया था कि संध्या थिएटर में नहीं जाना चाहिए?
  • क्या आपको पता था कि प्रीमियर शो के लिए पुलिस की मंजूरी नहीं थी?
  • क्या आपने पुलिस से मंजूरी ली थी और उसके पास उसकी कॉपी थी?
  • क्या आपकी पीआर टीम ने आपको शो के आसपास की स्थिति के बारे में जानकारी दी थी?
  • आपने कितने बाउंसर्स की व्यवस्था की थी?

अल्लू अर्जुन के साथ उनके वकील भी थे

पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान अल्लू अर्जुन के साथ उनके वकील अशोक रेड्डी भी मौजूद थे। एसीपी रमेश कुमार और सीआई राजू की निगरानी में उनकी पूछताछ हुई। इस तरह से अल्लू अर्जुन से सभी सवालों का जवाब लिया गया और अब जांच आगे बढ़ने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें