Site icon Dainik Savera Times

Pushpa 2 Case Live : पुलिस स्टेशन पहुंचे अल्लू अर्जुन, ACPऔर DCP करेंगे पूछताछ

allu arjun News pushpa

allu arjun News pushpa

नई दिल्ली : ‘हैदराबाद के संध्या थिएटर में 4 दिसंबर को फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में अब पुलिस ने अभिनेता अल्लू अर्जुन को पूछताछ के लिए बुलाया है। अल्लू अर्जुन अपनी लीगल टीम के साथ पुलिस स्टेशन के लिए रवाना हुए।

अल्लू अर्जुन पुलिस स्टेशन के लिए रवाना हुए

आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन को इस मामले में पुलिस जांच में सहयोग देने के लिए तलब किया गया था। जब वह पुलिस स्टेशन के लिए निकले, तो उन्होंने अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी को गले लगाकर अलविदा कहा। इसके बाद, अभिनेता अपनी बेटी के साथ कुछ सुकून के पल बिताते भी नजर आए।

अभिनेता के घर पर हुआ पथराव

इस घटना के बाद, अल्लू अर्जुन के घर पर पथराव हुआ था। इसके कारण पुलिस ने अभिनेता के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी। पथराव के बाद घबराए हुए अल्लू अर्जुन ने अपने बच्चों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है, जिसमें थिएटर में हुई भगदड़ के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद से ही पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और जांच में तेजी से काम कर रही है। इस मामले में एसीपी रमेश कुमार और सेंट्रल जोन के डीसीपी अल्लू अर्जुन से जांच के तहत सवाल करेंगे।

Exit mobile version