Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमरनाथ यात्रा: 51,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 6,537 तीर्थयात्रियों का जत्था कश्मीर के लिए रवाना

July 2, 2024

अमरनाथ यात्रा: 51,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 6,537 तीर्थयात्रियों का जत्था कश्मीर के लिए रवाना

श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा 29 जून से शूरु हो चुकी है। यात्रा के बाद से अब तक 51,000 श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं, जबकि 6,537 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था मंगलवार को दो सुरक्षा काफिलों में कश्मीर के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि 6,537 तीर्थयात्री जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुए। अधिकारियों ने बताया, “इनमें से 2106 श्रद्धालु 105 वाहनों के सुरक्षा काफिले में सुबह 3.05 बजे बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुए, जबकि 4,431 तीर्थयात्री 156 वाहनों में सवार होकर सुबह 3.50 बजे नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप के लिए रवाना हुए।”

मौसम विभाग ने दोनों यात्रा मार्गों पर आमतौर पर बादल छाए रहने और सुबह के समय हल्की बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। यात्री या तो 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम गुफा तीर्थ मार्ग या फिर 14 किलोमीटर लंबे छोटे बालटाल मार्ग से यात्रा करते हैं। पहलगाम मार्ग का उपयोग करने वालों को गुफा तीर्थ तक पहुंचने में चार दिन लगते हैं, जबकि बालटाल मार्ग का उपयोग करने वाले लोग गुफा तीर्थ के अंदर ‘दर्शन’ करने के बाद उसी दिन बेस कैंप लौट आते हैं।

समुद्र तल से 3888 मीटर ऊपर स्थित गुफा तीर्थ में बर्फ की एक संरचना है जो चंद्रमा के चरणों के साथ घटती-बढ़ती रहती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें