Site icon Dainik Savera Times

US Air Strikes: अमेरिका ने हूतियों पर बरपाया कहर… लगातार किए अमेरिकी हवाई हमले, 20 की मौत अन्य 50 घायल

US Air Strikes: यमन में हौथी विद्रोहियों के कब्जे वाले रास इस्सा तेल बंदरगाह पर अमेरिकी हवाई हमलों में 20 लोग मारे गए और 50 अन्य घायल हो गए। हौथी विद्रोहियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अमेरिकी सेना की ‘सेंट्रल कमांड’ ने भी इन हमलों की पुष्टि की है। यह 15 मार्च के बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नेतृत्व वाले प्रशासन द्वारा हौथी विद्रोहियों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के दौरान मारे गए लोगों की सबसे अधिक संख्या है।

हौथी विद्रोहियों ने कहा कि बंदरगाह पर अमेरिकी हमलों में 20 लोग मारे गए और 50 घायल हो गए। हौथी विद्रोहियों के समाचार चैनल ने हमले के बाद की विस्तृत फुटेज प्रसारित की, जिसमें घटनास्थल पर बिखरे शव दिखाए गए।

अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने एक बयान में कहा, “अमेरिकी सेना ने यह कार्रवाई ईरान समर्थित हौथी आतंकवादियों के लिए ईंधन के इस स्रोत को खत्म करने और उन्हें उस अवैध राजस्व से वंचित करने के लिए की, जो 10 साल से अधिक समय से पूरे क्षेत्र को आतंकित करने के हौथी प्रयासों को वित्तपोषित कर रहा था।”

इसमें कहा गया, “इस हमले का उद्देश्य यमनी लोगों को नुकसान पहुंचाना नहीं था। यमनी लोग वास्तव में हूथी दमन से मुक्ति चाहते हैं और शांति से रहना चाहते हैं।” सेंट्रल कमांड ने हताहतों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

Exit mobile version