Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल, कहा- जब हमें सड़क पर घसीटा जा रहा था, तब कांग्रेस हमारे साथ खड़ी थी

September 6, 2024

पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल, कहा- जब हमें सड़क पर घसीटा जा रहा था, तब कांग्रेस हमारे साथ खड़ी थी

Vinesh Phogat-Bajrang Poonia to Join Congress : नई दिल्ली। ओलंपियन पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में दोनों पहलवान कांग्रेस में शामिल हुए। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी नेता पवन खेड़ा, हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान और हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया भी मौजूद रहे।

वेणुगोपाल ने कहा-  क्या नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ फोटो खिंचवाना अपराध
क्या नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ फोटो खिंचवाना अपराध है। कल अखबारों में राहुल गांधी के साथ विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया की फोटो आई थी। आज रेलवे ने विनेश फोगाट को रेलवे ने नोटिस दिया है। आज पूरा देश इन दोनो के साथ है।

पार्टी में शामिल होने पर विनेश ने कहा- कांग्रेस का धन्यवाद करती हूं…
कांग्रेस में शामिल होने पर विनेश फोगाट ने कहा कि उम्मीद करती हूं की आपकी उम्मीदों पर खरा उतरूं। बुरे वक्त में ही अपनों का पता चलता है। कांग्रेस पार्टी महिलाओं के साथ है। समर्थन के लिए पूरे देशवासियों का धन्यवाद। मैं कोशिश करूंगी उम्मीदों पर खरा उतरूं। नई पारी की शुरुआत कर रही हूं। हर उस महिला के साथ हम खड़े हैं जो खुद को लाचार और बेबस समझती हैं। विनेश ने कहा कि मैं कांग्रेस का धन्यवाद करती हूं, वो कहते है न की बुरे वक्त में ही पता चलता है अपना कौन है। परमात्मा ने मुझे देश के लोगों की सेवा करने का मौका दिया। मैने जो फेस किया को किसी और को फेस न करने पड़े, आज उन्हे हिम्मत मिलेगी। लड़ाई जारी है, कोर्ट में हमारा केस चल रहा है, वहां भी जीतेंगे। जितनी भी मदद संभव होगा करूंगी।

बजरंग पुनिया ने क्या कहा
देश की बेटियों की जो आवाज हमने उठाया उसका भुगतान हम कर रहे हैं। जितना हमने किसान आंदोलन और बेटियों के आंदोलन में काम किया है वैसे ही कांग्रेस के लिए भी काम करेंगे…।

ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट ने रेलवे की सरकारी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी। विनेश ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘भारतीय रेलवे की सेवा मेरे जीवन का एक यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है। जीवन के इस मोड़ पर मैंने स्वयं को रेलवे सेवा से अलग करने का निर्णय लेते हुए अपना त्यागपत्र भारतीय रेलवे के सक्षम अधिकारियों को सौंप दिया है। राष्ट्र की सेवा में रेलवे द्वारा मुझे दिये गये इस अवसर के लिए मैं भारतीय रेलवे परिवार की सदैव आभारी रहूंगी।’’

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया से मुलाकात की थी जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई थी। इसके बाद सियासी गलियारों में कयास लगाए जाने लगे कि विनेश फोगाट कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा विधानसभा चुनाव में हाथ आजमा सकती है।

चर्चा है कि विनेश फोगाट अगर कांग्रेस में शामिल हुई, तो उन्हें दादरी से टिकट दिया जा सकता है। बजरंग पुनिया बादली से टिकट मांग रहे हैं, लेकिन उन्हें किसी जाट बाहुल्य सीट से मैदान में उतारा जा सकता है। हाल ही में विनेश ने जींद, रोहतक, और शंभू बॉर्डर पर खाप पंचायतों और किसानों से मुलाकात की थी। इससे पहले हरियाणा के कांग्रेस प्रभारी बावरी ने विनेश फोगाट के बारे में कहा था कि जल्द ही पार्टी उनके बारे में स्थिति स्पष्ट करेगी।

कुछ दिन पहले, ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने के बाद अयोग्य करार दिये जाने पर विनेश ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान किया था। वह जिस वजन वर्ग के लिए खेल रही थीं, उससे उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा आया था। उस समय हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने उन्हें राज्यसभा भेजने की वकालत की थी, लेकिन कम उम्र होने की वजह से उन्हें राज्यसभा में भेजना मुमकिन नहीं है। राजनीतिक सूत्रों का दावा है कि अगर विनेश कांग्रेस में शामिल हुईं, तो हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका फायदा होगा, क्योंकि उनके किसानों और खाप पंचायतों से अच्छे संबंध हैं।

बजरंग पूनिया, राहुल गांधी और विनेश फोगाट

बीते दिन राहुल गांधी से हुई थी मुलाकात
हरियाणा के चुनावी दंगल में हाथ आजमाने की अटकलों के बीच पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से दो दिन पहले मुलाकात की थी। मुलाकात से पहले ही राजनीतिक हलकों में चर्चाएं थीं कि अगर विनेश फोगाट सक्रिय राजनीति में प्रवेश करती हैं, तो वह कांग्रेस में शामिल हो सकती। ऐसे में दोनों पहलवानों का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा था। जहां, तभी से चर्चा होने लगी थी कि फोगाट को जुलाना और पूनिया को बादली सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

हरियाणा में एक ही चरण में 5 अक्टूबर को चुनाव होंगे और नतीजों की घोषणा 8 अक्टूबर को होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें