Site icon Dainik Savera Times

धान खरीद के विरोध के बीच CM Mann आज किसानों के साथ करेंगे अहम बैठक

CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann

चंडीगढ़ : पंजाब में धान की खरीद सही तरीके से नहीं होने के विरोध में कल यानी शुक्रवार को किसानों ने चंडीगढ़ में सीएम हाउस का घेराव करने की कोशिश की। बड़ी संख्या में किसान सेक्टर-35 किसान भवन पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने किसान भवन के गेट बंद कर दिए, लेकिन आज प्रदर्शनकारी किसानों की पंजाब के सीएम के साथ बैठक होगी।

कुछ दिन पहले किसानों की ओर से संयुक्त किसान मोर्चा और आढ़ती एसोसिएशन के बैनर तले चंडीगढ़ में बैठक हुई थी। इस बैठक में संघर्ष की रणनीति बनाई गई थी। उन्होंने ऐलान किया था कि अगर मंडियों में धान की खरीद नहीं हुई तो वे चंडीगढ़ में सीएम आवास का घेराव करेंगे। इसी फैसले के तहत किसान शुक्रवार को चंडीगढ़ आ रहे थे।

पंजाब पुलिस ने उन्हें कई जगहों पर रोका भी था। इसके अलावा चंडीगढ़ पुलिस ने कुछ किसान नेताओं को हिरासत में भी लिया था। इससे किसान नेता और भड़क गए। पंजाब सरकार ने भी किसानों के प्रदर्शन को टालने के लिए शुक्रवार सुबह से ही प्रयास शुरू कर दिए थे। सीएम मान के साथ किसानों की बैठक आज शाम 4 बजे होगी।

Exit mobile version