Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘भले ही 100 शहाबुद्दीन आ जाएं…’, बिहार चुनाव में अमित शाह का RJD पर तीखा वार

October 24, 2025

‘भले ही 100 शहाबुद्दीन आ जाएं…’, बिहार चुनाव में अमित शाह का RJD पर तीखा वार

नेशनल डेस्क: बिहार चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, सियासी माहौल गर्म होता जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सीवान में एक चुनावी रैली के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, “चाहे 100 शहाबुद्दीन आ जाएँ, कोई भी बिहार के बहादुर लोगों का कुछ नहीं बिगाड़ सकता।”

यह भी पढ़ें:  इस मशहूर एक्ट्रेस का निधन, मनोरंजन जगत और फैंस में शोक की लहर

अमित शाह का बयान 

अमित शाह का यह बयान आरजेडी द्वारा दिवंगत बाहुबली नेता शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को टिकट देने के बाद आया है। आरजेडी ने उन्हें रघुनाथपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। शाह ने रैली में कहा कि सीवान के लोगों ने कभी भी अपराध और डर के राज के आगे घुटने नहीं टेके।

 

उन्होंने याद दिलाया कि शहाबुद्दीन पर लगभग 75 आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें तिहरे हत्याकांड और एक पुलिस अधिकारी पर हमला जैसे गंभीर आरोप शामिल थे। शाह ने कहा, “शहाबुद्दीन जैसे लोगों के राज में सीवान डर में जीता था, लेकिन अब नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के शासन में कानून का राज है।”

यह भी पढ़ें:  ‘बिहार को अब लालटेन की जरूरत नहीं’, पीएम मोदी ने RJD पर कसा तंज

मोदी का भी आरजेडी पर हमला

इसी दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बिहार में आयोजित रैली में आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार को “जंगलराज से सुशासन” की ओर बढ़ाया है। अब समय है कि ”सुशासन को समृद्धि में” बदला जाए। उन्होंने कहा, “अक्टूबर 2005 में आपने जंगलराज को खत्म किया था। अब आपका वोट बिहार की समृद्धि तय करेगा।”

एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबला 

इस बार बिहार में मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है। एनडीए में भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं। महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, सीपीआई (एमएल) और वीआईपी पार्टी हैं। इसके अलावा, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने भी सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

बिहार चुनाव 2025

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहला चरण के मतदान 6 नवंबर और दूसरा चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी जबकि नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे। चुनाव प्रचार अब पूरे जोश पर है और सभी दल अपनी-अपनी रणनीति के साथ मैदान में उतर चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें