
नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बिहार के सीतामढ़ी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। सीतामढ़ी में माता जानकी मंदिर के भूमिपूजन और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की हरी झंडी दिखाने के मौके पर शाह ने एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। अमित शाह ने कहा कि घुसपैठिए राहुल गांधी का वोट बैंक है और इसलिए वह SIR का विरोध कर रहे हैं।
अमित शाह ने कहा, “राहुल गांधी संविधान का पालन करने की बात करते हैं, लेकिन उन्हें खुद संविधान पढ़ने की जरूरत है। भारत का संविधान उन लोगों को वोट देने का अधिकार नहीं देता जो भारत में पैदा नहीं हुए हैं। वे (राहुल गांधी) सर SIR (घुसपैठियों) का विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वे उनका वोट बैंक हैं।”
#WATCH | Sitamarhi, Bihar | Union Home Minister Amit Shah says, “Before the Bihar assembly elections, should the names of infiltrators be removed from the voter list or not? The Constitution of India does not give the right to vote to those who are not born in India. Rahul Gandhi… pic.twitter.com/pQil75ZMpB
— ANI (@ANI) August 8, 2025
अमित शाह ने दावा किया कि बिहार में एनडीए (National Democratic Alliance) की सरकार बहुमत से बनेगी। उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और रावड़ी देवी के साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा।
शाह ने तेजस्वी यादव से सवाल करते हुए कहा, “तेजस्वी यादव के पिता और माता सत्ता में लंबे समय तक रहे। लेकिन सवाल यह है कि मिथिलांचल के विकास के लिए आपने क्या किया? सिर्फ गुंडागर्दी, गिरोह चलाना, अपहरण और फिरौती मांगने के अलावा क्या योगदान दिया?”
#WATCH | Sitamarhi, Bihar | Union Home Minister Amit Shah says, “I want to ask Tejashwi Yadav, his father and mother were in power for a long time. Apart from hooliganism, running gangs, kidnapping, demanding ransom, what have you done for the development of Mithilanchal?…” pic.twitter.com/lTycQthQNM
— ANI (@ANI) August 8, 2025
इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और राज्य में हो रहे विकास कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार सीतामढ़ी और अयोध्या के बीच सड़क और रेल नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने पेंशन योजनाओं का भी जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं की पेंशन को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रति माह कर दिया है। इस कार्यक्रम में अमित शाह और नीतीश कुमार के बयानों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...