नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष को जवाब देते हुए कहा, “प्रधानमंत्री को सुनने का बहुत शौक है क्या? पहले मुझसे निपटो, फिर पीएम को बुलाओ।” उनके इस बयान से विपक्ष भड़क गया। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस अपने नेता मल्लिकार्जुन खरगे को बोलने नहीं देती और संसद में सिर्फ राजनीतिक ड्रामा करती है। उन्होंने कहा कि किस मुद्दे पर कौन बोलेगा, यह सरकार तय करती है।
गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष को जवाब देते हुए कहा, “प्रधानमंत्री को सुनने का बहुत शौक है क्या? पहले मुझसे निपटो, फिर पीएम को बुलाओ।” उनके इस बयान से विपक्ष भड़क गया।
सेना ने ऑपरेशन महादेव के तहत आतंकियों को मार गिराया
गृह मंत्री ने बताया कि हाल ही में सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन महादेव के तहत पहलगाम हमले में शामिल तीन आतंकियों को मार गिराया। उनके पास से वही राइफलें मिलीं जो हमले में इस्तेमाल हुई थीं। शाह ने कहा कि इस हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा था और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस आतंकी संगठन के ठिकानों को पूरी तरह खत्म कर दिया गया।

जम्मू-कश्मीर आतंकवाद से मुक्त होगा
शाह ने आगे कहा, ‘आज इस सदन में खड़े होकर मैं वादा करता हूं कि जम्मू-कश्मीर आतंकवाद से मुक्त होगा। यह नरेंद्र मोदी सरकार का संकल्प है।’
राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “…हमने उनके (पाकिस्तान) आतंकी शिविरों, आतंकी लॉन्चिंग पैड्स और आतंकी प्रशिक्षण शिविरों पर हमला किया, लेकिन उन्होंने (पाकिस्तान ने) इसे अपने देश पर हमला माना। जवाब में, 8 मई को पाकिस्तान ने भारत के आवासीय इलाकों और रक्षा… pic.twitter.com/vAZXfJFapG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2025
खड़गे बोले- पीएम का न आना संसद का अपमान
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री संसद भवन में मौजूद होने के बावजूद सदन में नहीं आए, यह संसद का अपमान है। विपक्ष लगातार मांग करता रहा कि पीएम आकर खुद जवाब दें।
राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “विपक्ष की मांग थी कि प्रधानमंत्री सदन में आकर जवाब दें। अगर प्रधानमंत्री संसद परिसर में मौजूद होने के बावजूद सदन में नहीं आते हैं, तो यह सदन का अपमान है।”
विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री से जवाब की लगातार मांग किए जाने के बाद,… pic.twitter.com/5CfdFcSWkP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2025
विपक्ष का वॉकआउट
जैसे ही शाह बोल रहे थे, विपक्ष ने फिर पीएम को बुलाने की मांग दोहराई। जब शाह ने दोबारा कहा कि “पहले मुझसे निपट लो,” तो विपक्षी सांसद भड़क उठे और सदन से वॉकआउट कर दिया।