Site icon Dainik Savera Times

Amit Shah आज राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

Congress

Congress

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। अमित शाह आज वर्तमान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मशहूर फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी के पक्ष में चुनावी रैली कर जनता का आशीर्वाद मांगेंगे।

अमित शाह आज सुबह 11 बजे राजस्थान के भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के शक्करगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 12:30 बजे कोटा पहुंचेंगे और सीएडी ग्राउंड में दिन की अपनी दूसरी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद अमित शाह उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे। वह शाम को करीब 4 बजे उत्तर प्रदेश के मथुरा लोकसभा में पहुंचकर वृंदावन के प्रियाकांत जू मंदिर ग्राउंड में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

बता दें कि राजस्थान के कोटा से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और उत्तर प्रदेश के मथुरा से हेमा मालिनी भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं।

Exit mobile version