Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Amit Shah आज गुजरात और JP Nadda असम में करेंगे चुनाव प्रचार

April 18, 2024

Amit Shah आज गुजरात और JP Nadda असम में करेंगे चुनाव प्रचार

नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को गुजरात में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे। उनका राज्य में तीन रोड शो और एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। अमित शाह अहमदाबाद के साणंद में सुबह 9:00 बजे, वेजलपुर में शाम 4:00 बजे और गांधीनगर के कलोल में सुबह 10:15 बजे रोड शो करेंगे। वे रात करीब 8:00 बजे वेजलपुर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे अमित शाह गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं।

वहीं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को असम में चुनाव प्रचार करेंगे। वह सुबह 11:50 बजे कोकराझार, दोपहर 1:45 बजे उदलगुरी और दोपहर 3:40 बजे दुधनोई में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को केरल में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उनका दोपहर 12 बजे कन्नूर में, दोपहर 1:45 बजे पलक्कड़ में और दोपहर 3:30 बजे कोट्टायम में जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दोपहर 1:45 बजे बुलंदशहर, दोपहर 3:05 बजे मेरठ और शाम 4:35 बजे गाजियाबाद में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी गुरुवार सुबह 9.30 बजे फरीदाबाद में विजय संकल्प रैली करेंगे।

आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी गुरुवार को उत्तर प्रदेश के बागपत के विभिन्न इलाकों में शक्ति रथ यात्र के माध्यम से जन संपर्क कार्यक्रम करेंगे। कांग्रेस नेता जिग्नेश मेवाणी गुरुवार को राजस्थान के चुरू, सीकर और बाड़मेर लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें