Site icon Dainik Savera Times

अमृतपाल के सहयोगी पपलप्रीत सिंह को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब के होशियारपुर से अमृतपाल के करीबी सहयोगी पपलप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पपलप्रीत को पंजाब पुलिस ने एक अभियान में गिरफ्तार किया जिसमें खुफिया ईकाई भी शामिल थी।

पुलिस ने बताया कि पपलप्रीत को अमृतपाल का गुरु माना जाता है और वह कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था। पंजाब पुलिस द्वारा खालिस्तान समर्थकों और उनके सहयोगियों के खिलाफ 18 मार्च को शुरू की गई कार्रवाई के दिन से ही अमृतपाल और पपलप्रीत फरार थे।

गौरतलब है कि 18 मार्च को कट्टरपंथी उपदेशक जालंधर में वाहन और हुलिया बदलकर पुलिस के शिकंजे से बचकर फरार होने में सफल रहा था। अमृतपाल और उसके सहयोगियों के खिलाफ समुदायों में द्वेष पैदा करने, हत्या की कोशिश, पुलिस र्किमयों पर हमला और सरकारी अधिकारियों को कर्तव्य निर्वहन करने से रोकने सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Exit mobile version