Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोगा से गिरफ्तार Amritpal को ले जाया जाएगा डिब्रूगढ़ जेल

April 23, 2023

मोगा से गिरफ्तार Amritpal को ले जाया जाएगा डिब्रूगढ़ जेल

चंडीगढ़ : कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह को पंजाब के मोगा जिले से रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘‘पंजाब पुलिस ने अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया है।’’ पुलिस ने बताया कि उसे असम की डिब्रूगढ़ जेल में भेजा जाएगा।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘उस पर NSA लगा हुआ है और उसे डिब्रूगढ़ ले जाया जाएगा।’’ पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक के खिलाफ पहले ही सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया हुआ है। पुलिस ने 18 मार्च को अमृतपाल सिंह तथा उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के सदस्यों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की थी जिसके बाद से वह फरार था।

अमृतपाल तथा उसके साथियों पर विभिन्न वर्गों के बीच वैमनस्य पैदा करने, हत्या का प्रयास करने, पुलिसर्किमयों पर हमला करने और लोक सेवकों के काम में बाधा पैदा करने से जुड़े कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें