Site icon Dainik Savera Times

लंबी जद्दोजहद के बाद पंजाब पुलिस ने Amritpal Singh को किया गिरफ्तार

जालंधर : ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमृतपाल को जालंधर जिले के नकोदर के नजदीक से गिरफ्तार किया गया है। खबर यह भी है कि गिरफ़्तारी के दौरान अमृतपाल के कब्जे से हथियार भी बरामद हुआ है। इसके लिए पंजाब पुलिस ने कई जिलों में नाकाबंदी भी लगाई थी। पुलिस ने इससे पहले अमृतपाल सिंह के 6 साथियों को गिरफ्तार किया था और दो गाड़ियां भी जब्त की थी।

दूसरी ओर पंजाब का माहौल खराब न हो इसके मद्देनजर पंजाब के कई जगहों पर SMS और इंटरनेट सेवा को कल 12 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है। पंजाब पुलिस सुबह से ही अमृतपाल को पकड़ने के लिए उसका पीछा कर रही थी। पंजाब के कई जिलों में नाकाबंदी भी लगा रखी थी।

Exit mobile version