Site icon Dainik Savera Times

अमृतपाल के चाचा ने जालंधर पुलिस के सामने किया सरेंडर, मर्सिडीज कार भी जब्त

जालंधर (नीरू): ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह से जुडी इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह ने जालंधर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। वहीं अमृतपाल की मर्सिडीज कार भी जब्त कर ली गई है और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार किया जा चूका है। आपको बता दें की अमृतपाल को पकड़ने के लिए लगातार तीसरे दिन पुलिस का सर्च अभियान जारी है।

वहीं खबर यह भी है कि अमृतपाल के मार्गदर्शक दलजीत कलसी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार उसे गुरुग्राम से हिरासत में लिया गया है। दलजीत कलसी वारिस पंजाब दे से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि दलजीत कलसी को दो साल के लिए 35 करोड़ की फंडिंग की गई।

Exit mobile version