Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, 7.4 kg Ice Drug सहित ड्रोन को किया जब्त

June 20, 2025

अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, 7.4 kg Ice Drug सहित ड्रोन को किया जब्त

Amritsar BSF Big Action: अमृतसर: पंजाब के अमृतसर जिले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बड़ी कार्रवाई की। बता दें कि, सीमा सुरक्षा बल ने ड्रोन के जरिए हो रही अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। बीती रात, BSF के सतर्क जवानों ने 7.470 किलोग्राम मेथाम्फेटामाइन (‘बर्फ’ या ICE के नाम से प्रसिद्ध) की एक भारी खेप ले जा रहे ड्रोन को बरामद किया। यह बरामदगी भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक गांव मोड़ के एक खेत से हुई।

इस ऑपरेशन की सफलता बीएसएफ की खुफिया शाखा से मिली सटीक जानकारी पर आधारित थी। जैसे ही इनपुट प्राप्त हुआ, बीएसएफ के जवानों ने रात के अंधेरे में एक सुनियोजित अभियान चलाया। अत्याधुनिक काउंटर-ड्रोन तकनीक का प्रयोग करते हुए उन्होंने एक संदिग्ध ड्रोन को ट्रैक कर उसे निष्क्रिय कर दिया।

तलाशी के दौरान, एक ड्रोन मिला जिसमें एक काले रंग का बैग बंधा हुआ था। जांच करने पर, उस बैग से ICE (मेथ) से भरे सात पैकेट मिले, जिनका कुल वजन 7.470 किलोग्राम था। यह अब तक की सबसे बड़ी ICE की खेप है जो पंजाब में ड्रोन के जरिए भेजी गई थी और जिसे बीएसएफ ने बरामद किया है।

-BSF की त्वरित कार्रवाई

बीएसएफ की यह कार्रवाई न केवल तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि सीमा पर ड्रोन के माध्यम से होने वाली तस्करी के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियां कितनी सजग हैं। इस बरामदगी से एक बार फिर यह स्पष्ट हो गया है कि पाकिस्तान की ओर से ड्रोन का इस्तेमाल कर नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है।

-नार्को-टेरर के खिलाफ कड़ा संदेश

यह बरामदगी पाकिस्तान से ड्रोन के ज़रिए हो रही नशीली दवाओं की तस्करी पर करारा प्रहार है और सीमा सुरक्षा बल की मुस्तैदी का जीता-जागता उदाहरण भी। यह ऑपरेशन यह भी संकेत देता है कि सीमा पार से ड्रोन की मदद से होने वाली अवैध गतिविधियों पर अब पहले से कहीं अधिक सख्त निगरानी रखी जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें