Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर पुलिस ने 4 किलो हेरोइन के साथ 2 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार

March 1, 2025

अमृतसर पुलिस ने 4 किलो हेरोइन के साथ 2 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार

Amritsar Police: सीमा पार से तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो ड्रग तस्करों करणपाल सिंह और रंजीत सिंह को गिरफ्तार किया है और 4 किलो हेरोइन भी जब्त की है।

आपको बता दे कि ड्रोन के जरिए भेजी गई यह खेप फिरोजपुर सेक्टर में तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कुख्यात पाकिस्तान स्थित तस्कर से जुड़ी हुई थी। वहीं गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान तरनतारन के सीमावर्ती गांवों के रहने वाले करणपाल सिंह और रंजीत सिंह के रूप में हुई है। अमृतसर के इस्लामाबाद थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पंजाब पुलिस ने ड्रग कार्टेल को खत्म करने और पंजाब को ड्रग-मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। डीजीपी पंजाब पुलिस गौरव यादव ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए यह जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें