Site icon Dainik Savera Times

तिरूपति बालाजी मंदिर में लड्डू में जानवरों की चर्बी, अब इस प्रदेश से आई ये बड़ी खबर, यहां मंदिरों के प्रसाद…

Tirupati Laddu Case : तिरूपति बालाजी मंदिर में प्रसाद में जानवरों की चर्बी व मछली के तेल का मामला सामने आ रहा है। इस बीच अब राजस्थान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दृष्टि से प्रदेश में मिलावट के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग के अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राजस्थान में चलाए जा रहे अभियान शुद्ध आहार मिलावट पर वार के तहत लगातार जांच कार्रवाई की जा रही है। ओझा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राजस्थान में चलाए जा रहे अभियान शुद्ध आहार मिलावट पर वार के तहत लगातार जांच कार्रवाई की जा रही है।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित वो बड़े मंदिर, जिनमे सवामणि एवं अन्य प्रायोजन नियमित रूप से किए जाते हैं। भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया जाता है। उन सभी मे तीन से पांच दिन का एक विशेष निरीक्षण एवं नमूनीकरण अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 23 से 26 सितम्बर तक चलेगा।

जिसमें सभी मंदिरों में बनने वाले प्रसाद एवं सवामणि में बनने वाले विभिन्न खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। साथ ही जो 54 आवेदन मंदिर के भोग सर्टिफिकेट के लिए आए हुए हैं। उनके भी वेरिफिकेशन की कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version