Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

चुनावी सरगर्मियों के बीच बड़ी खबर, RJD की टिकट पर चुनाव लड़ रहीं अन्नू शुक्ला को गोली मारने की धमकी

October 23, 2025

चुनावी सरगर्मियों के बीच बड़ी खबर, RJD की टिकट पर चुनाव लड़ रहीं अन्नू शुक्ला को गोली मारने की धमकी

बिहार डेस्क। बिहार से चुनावी सरगर्मियों के बीच इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां, लालगंज विधानसभा क्षेत्र संख्या 124 से राजद (RJD) प्रत्याशी शिवानी शुक्ला को गोली मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस विभाग में अफरा-तफरी मच गई। शिवानी शुक्ला, पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला और पूर्व विधायिका अन्नू शुक्ला की बेटी हैं। सूत्रों के अनुसार, बुधवार की रात हाजीपुर पुलिस कंट्रोल रूम में एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर धमकी दी। फोन करने वाले ने कहा कि “शिवानी शुक्ला और उनकी मां के पास बहुत पैसा है, लेकिन वो रंगदारी नहीं देतीं। अगर वह घटारो गांव आईं तो उन्हें गोली मार दी जाएगी।”

अन्नू शुक्ला की सुरक्षा बढ़ाई गई
फोन कॉल मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम ने मामले की सूचना करताहा थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार आजाद को दी। इसके बाद लालगंज सदर टू एसडीपीओ गोपाल मंडल और थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार आजाद ने तुरंत कदम उठाए। दोनों अधिकारियों ने सतर्कता के तौर पर यह जानकारी शिवानी शुक्ला और उनकी मां अन्नू शुक्ला को दी और सुरक्षा बढ़ा दी गई।

एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू
धमकी के बाद पुलिस ने तुरंत मामले की प्राथमिकी (FIR) दर्ज की और जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि धमकी भरा फोन हैदराबाद से किया गया था, और कॉल करने वाले का एक साथी धनुषी गांव का रहने वाला है।

एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने धनुषी गांव के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर एक पुलिस टीम हैदराबाद भेजी गई है ताकि मुख्य आरोपी को भी पकड़ा जा सके।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
धमकी को गंभीरता से लेते हुए शिवानी शुक्ला की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्हें सुरक्षा के लिए दो आर्म्स गार्ड (सशस्त्र सुरक्षाकर्मी) मुहैया कराए गए हैं।

अन्नू शुक्ला का बयान आया सामने
“देखते हैं, धमकी देने वाला क्या करता है” घटना की जानकारी देते हुए पूर्व विधायिका अन्नू शुक्ला ने गुरुवार को मीडिया से कहा, “कल शिवानी घटारो गांव में जनसभा करेंगी। देखते हैं, धमकी देने वाला क्या करता है।”

मामले को लेकर पुलिस ने कही ये बात
एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि “एक अज्ञात नंबर से पुलिस कंट्रोल रूम और करताहा थाना को धमकी भरा फोन आया था। कॉल करने वाले की पहचान कर ली गई है और उसे गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ जारी है और शिवानी शुक्ला को सुरक्षा मुहैया करा दी गई है।”

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें