Site icon Dainik Savera Times

वीरेश शांडिल्य को एक और धमकी, अमृतपाल का साथी उतारेगा मौत के घाट

चंडीगढ़: एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य को एक बार फिर जान से मारने की गंभीर धमकी मिली है। व्हाट्सएप पर मिली शांडिल्य को धमकी में कहा गया है कि, अमृतपाल सिंह के साथ रहने वाला लाभ सिंह फरवरी में मौत के घाट उतारेगा। धमकी देने वाले ने कहा है, पंडित जी माथे पर गोली मारेंगे, आपका गेम बजेगा। AKF फोर्स बन गया है आपका नंबर लगाएगी। अंबाला पुलिस ने पहले भी शांडिल्य को मिल रही धमकियों के सिलसिले में दर्जनों मामले दर्ज किए हैं। आपको बता दें कि शांडिल्य के दफ्तर पर 4 फरवरी को हमला हुआ था।

Exit mobile version