Site icon Dainik Savera Times

PM Modi को अपना परिवार बताने वाला एक और वीडियो Social Media पर मचा रहा धूम

**EDS; SCREENSHOT VIA PMINDIA WEBSITE** Gurugram: Prime Minister Narendra Modi addresses during launch of various natoinal highway proejcts, in Gurugram, Monday, March 11, 2024. (PTI Photo) (PTI03_11_2024_000117B)

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरा भारत मेरा परिवार अभियान की कड़ी में सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है। लोगों के बीच इसे काफी पसंद किया जा रहा हैं। लोग इसके गाने को खूब सुन रहे हैं। गाने का बोल मैं मोदी का परिवार हूं है। सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों के जरिए यह गाना लोगों के बीच तेजी से फैलता जा रहा है। लोग इसे बहुत चाव से सुन रहे हैं और इसे गुनगुना भी रहे हैं। लोगों की जुबां पर गाने का बोल अपना स्थान बनाता जा रहा है। इसे सुनने वाले इसकी सराहना भी कर रहे हैं। गाने के जरिये जिन तथ्यों को बताया गया है, उस पर लोग अपनी सहमति भी प्रकट कर रहे हैं।

गौरतलब है कि तीन मार्च को पटना में एक रैली में राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी पर तंज करते हुए कहा था कि उनका तो कोई परिवार ही नहीं है, वो परिवारवाद पर क्या बोल सकते हैं। इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा था कि देश की 140 करोड़ जनता ही उनका परिवार है। इसके बाद तो मै हूं मोदी का परिवार नाम का अभियान ही चल पड़ा। देश भर के लोगों ने पीएम मोदी को अपना परिवार बताना शुरू कर दिया। पीएम मोदी को अपना परिवार बताने की कड़ी में ही यह नया वीडियो वायरल हुुआ है और इसके गाने का बोल लोगों की जुबां पर छाता जा रहा है। लोग इसे खूब गुनगुना रहे हैं।

Exit mobile version